Trusted Source Image

Noida School Bomb Threats: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Press Trust of India | February 19, 2026 | 03:44 PM IST | 1 min read

पुलिस ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यालयों को धमकियां ईमेल के जरिए प्राप्त हुईं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने कहा कि विद्यालयों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पुलिस ने कहा कि विद्यालयों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित कई विद्यालयों को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बाद में पुलिस ने जांच के दौरान इस मामले को झूठा पाया।

पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न विद्यालयों को धमकियां ईमेल के जरिए प्राप्त हुईं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते समेत अन्य एजेंसी के माध्यम से सभी विद्यालयों में जांच सुनिश्चित की।”

Also readDelhi School Bomb Threats: दिल्ली के 3 स्कूलों को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, तलाशी अभियान जारी

पुलिस ने कहा कि विद्यालयों में गहन तलाशी अभियान जारी है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। साइबर टीम द्वारा ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच बहुत गंभीरता से की जा रही है।

पुलिस ने आगे कहा, “हालात पूरी तरह सामान्य हैं और घटनास्थल पर शांति एवं व्यवस्था कायम है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी जाती है।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]