पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र के नाम पर ''आपराधिक'' व्यवहार उचित नहीं ठहराया जा सकता। उसने पुलिस और डीयू से वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।
छात्र संगठनों ने कहा अवैध निर्माण, क्षमता से अधिक छात्रों को रखने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हो तथा लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही तय हो।
एकेडमिक काउंसलर इंटर्न पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 18 सितंबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में इग्नू के मुख्य परिसर में स्थित बीआर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में होगा।
जामिया में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन है। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब कुछ छात्राओं ने मेस में परोसे जा रहे खराब गुणवत्ता के खाने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खाने में कीड़े मिले थे।
मेरिट के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों की शेड्यूल के अनुसार लिस्ट और डीएलएड काउंसलिंग प्रोसेस के लिए बची हुई कैटेगरी-वाइज रिजर्व सीटों की लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर पब्लिश की जाएगी।
प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में एमबीबीएस इंटर्नस को 17000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया।
यूपी प्रशासन के आदेश में अक्षत त्रिपाठी पर सरकार विरोधी प्रचार करने और साथी छात्रों को सीजेपी द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।