आरएसएसबी के अनुसार, संबंधित योग्यता नहीं होने के बावजूद इस अवधि में आवेदन पत्र विड्रॉ नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मोहन यादव ने 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में कहा कि उच्च शिक्षा में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शोधकर्ताओं के लिए वजीफा (स्टाइपेंड) 16,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जाएगा।
इंडियन कोस्टगार्ड सीजीईपीटी 2027 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 21700 रुपये से लेकर 29200 रुपये तक मासिक मूल वेतन और अन्य लागू भत्ता दिया जाएगा।
भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-57) कोर्स के लिए भर्ती की घोषणा की है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं आयोजित किया जाएगा। मेरिट लिस्ट योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।