Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 03:49 PM IST | 11 mins read
बोर्ड सीटेट आंसर की खिलाफ दर्ज सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसी अनुसार अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। सीटेट का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की अंतरिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। सीटेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर 2-3 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार 1000 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करके उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
निर्धारित समय के दौरान उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान सहित भेजी की गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। बिना शुल्क भुगतान के प्रस्तुत की गई आपत्तियों और किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र/प्रतिनिधि) से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
बोर्ड सीटेट आंसर की खिलाफ दर्ज सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसी अनुसार अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। सीटेट का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। बाद में दो केंद्रों पर पुनर्परीक्षा 1 मार्च, 2026 को हुई थी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी - पहला चरण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक। सीबीएसई सीटेट परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की गई थी।
बोर्ड ने अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर सीटीईटी पेपर 2 रद्द कर दिया था, जो 1 मार्च को दोबारा संपन्न कराया गया। इन प्रभावित केंद्रों में सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर, वैशाली (हाजीपुर) और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी शामिल हैं।