एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 प्रोविजनल रिजल्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर 1 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10:00 बजे तक एमसीसी को इसकी सूचना दी जा सकती है।
नेशनल मेडिकल कमीशन ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी।
एनएमसी की तरफ से कहा गया है कि सभी मेडिकल कॉलेजों/संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए MARB द्वारा स्वीकृत और अधिसूचित सीट मैट्रिक्स में दर्शाई गई सीट संख्या के आधार पर ही किए जाएं।
उम्मीदवारों को सूचित किया है कि अपीलेट मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों का मेडिकल असेसमेंट करेगा।
काउंसलिंग के राउंड 2 में शामिल नई एआईक्यू सीटें मुख्य रूप से अलग-अलग सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और डीम्ड संस्थानों में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस और बीयूएमएस कोर्स के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
कैंडिडेट्स उपलब्ध सीट मैट्रिक्स को ध्यान से देखें और अपनी मेरिट और कैटेगरी के आधार पर पसंद के क्रम में अपनी चॉइस सबमिट करें। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।