Santosh Kumar | March 18, 2025 | 04:52 PM IST | 2 mins read
प्रत्येक जोसा काउंसलिंग राउंड के बाद कटऑफ जारी की जाएगी। इसमें जेईई एडवांस्ड की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक शामिल होगी।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) धारवाड़ भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है। बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 पंजीकरण विंडो 23 अप्रैल, 2025 (सुबह 10 बजे) को खुलेगी। साथ ही, परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? इस लेख में आईआईटी धारवाड़ के लिए शाखावार कटऑफ रैंक नीचे दी गई है।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
आईआईटी धारवाड़ कटऑफ अंक 2025 श्रेणीवार और पाठ्यक्रमवार जारी किए जाएंगे। अधिकारी आईआईटी धारवाड़ कटऑफ निर्धारित करने के लिए विभिन्न कारकों पर भी विचार करते हैं। जोसा जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ जारी करेगा।
जेईई एडवांस्ड के जरिए आईआईटी धारवाड़ में प्रवेश पाने के लिए आपकी रैंक 10,000 से 30,000 के बीच होनी चाहिए। नए आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए 250 या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करें, जो जेईई मेन में लगभग 85-95 पर्सेंटाइल के बराबर है।
जोसा अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर आईआईटी धारवाड़ की कटऑफ जारी करेगा। प्रत्येक काउंसलिंग राउंड के बाद कटऑफ जारी की जाएगी। इसमें जेईई एडवांस्ड की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक शामिल होगी।
अगर किसी उम्मीदवार की जेईई एडवांस्ड रैंक आईआईटी धारवाड़ कटऑफ से बेहतर है, तो उसे एडमिशन मिल जाएगा। रैंक जितनी बेहतर होगी, एडमिशन की संभावना उतनी ही अधिक होगी। कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग होगी।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। पसंदीदा कोर्स में प्रवेश पाने की संभावना जानने के लिए, उम्मीदवार आईआईटी धारवाड़ के पिछले वर्षों के कटऑफ की जांच कर सकते हैं।
आईआईटी धारवाड़ 2024 के राउंड 1 कटऑफ को ओपन कैटेगरी (जेंडर न्यूट्रल) के लिए जारी है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में शाखा-वार आईआईटी धारवाड़ जेईई एडवांस्ड कटऑफ 2024 देख सकते हैं-
शाखा | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|
केमिकल एंड बायोकेमिकल इंजीनियरिंग | 13172 | 14495 |
सिविल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग | 13207 | 14554 |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 3482 | 5577 |
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | 7569 | 8881 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 4752 | 8144 |
इंजीनियरिंग फिजिक्स | 9839 | 11121 |
इंटरडिसिप्लिनरी साइंसेज (डुअल डिग्री) | 9258 | 15739 |
मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग | 4677 | 6935 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 8618 | 11402 |
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित जेईई एडवांस्ड अंक बनाम रैंक की जांच कर सकते हैं-
ऑल इंडिया रैंक | अंक |
|---|---|
1-500 | 250+ |
501-1000 | 250-230 |
1001-1500 | 230-220 |
1501-2000 | 220-205 |
2001-2500 | 205-195 |
2501-3000 | 195-189 |
3001-4000 | 189-181 |
4001-4500 | 181-175 |
4501-5000 | 175-170 |