Trusted Source Image

NEET PG Counselling 2024 LIVE: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in

Santosh Kumar | December 2, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read

नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन राउंड और रिपोर्टिंग जैसी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है।

नीट पीजी 2024 काउंसलिंग 4 चरणों में आयोजित किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग 4 चरणों में आयोजित किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

NEET PG Counselling Schedule Live Updates: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 17 नवंबर तय की गई है।

नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 20 नवंबर को घोषित किया जाएगा। रिपोर्टिंग प्रक्रिया 21 से 27 नवंबर तक जारी रहेगी। उपस्थित उम्मीदवारों का सत्यापन और संस्थानों द्वारा एमसीसी को डेटा साझा करना 28 और 29 नवंबर को होगा।

एमसीसी ने नी पीजी राउंड 1 के लिए पात्र उम्मीदवारों की एनआरआई सूची भी जारी कर दी है। इसमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर शामिल है। एमसीसी द्वारा जारी लिस्ट में 678 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

NEET PG Counselling Schedule 2024 में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट राउंड और रिपोर्टिंग जैसी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग 4 चरणों में आयोजित किया जाएगा।

NEET PG Counselling 2024: काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

NEET PG 2024 का रिजल्ट 23 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है-

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड
  • नीट पीजी परिणाम, स्कोर कार्ड
  • एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट
  • एमबीबीएस का प्रोविजनल/डिग्री प्रमाण पत्र
  • इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
  • एमसीआई द्वारा जारी किया गया स्थायी/प्रोविजनल पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी/जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • एक वैध फोटो-पहचान प्रमाण (पैन/आधार/मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ओपीएच प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Also readNEET PG Merit List 2024: एनबीईएमएस तैयार करेगा राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची; 5 नवंबर तक पंजीकरण पूरा करने का सुझाव

NEET PG Counselling 2024: शेड्यूल ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, PG Medical सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां NEET PG Counselling 2024 Schedule लिंक दिखेगा।
  • उस पर क्लिक करके शेड्यूल में जरूरी तिथियां देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications