NEET PG Counselling 2024 LIVE: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in
Santosh Kumar | December 2, 2024 | 12:39 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन राउंड और रिपोर्टिंग जैसी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है।
NEET PG Counselling Schedule Live Updates: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 17 नवंबर तय की गई है।
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 20 नवंबर को घोषित किया जाएगा। रिपोर्टिंग प्रक्रिया 21 से 27 नवंबर तक जारी रहेगी। उपस्थित उम्मीदवारों का सत्यापन और संस्थानों द्वारा एमसीसी को डेटा साझा करना 28 और 29 नवंबर को होगा।
एमसीसी ने नी पीजी राउंड 1 के लिए पात्र उम्मीदवारों की एनआरआई सूची भी जारी कर दी है। इसमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर शामिल है। एमसीसी द्वारा जारी लिस्ट में 678 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
NEET PG Counselling Schedule 2024 में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट राउंड और रिपोर्टिंग जैसी महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग 4 चरणों में आयोजित किया जाएगा।
NEET PG Counselling 2024: काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
NEET PG 2024 का रिजल्ट 23 अगस्त 2024 को घोषित किया गया था। नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है-
- नीट पीजी एडमिट कार्ड
- नीट पीजी परिणाम, स्कोर कार्ड
- एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट
- एमबीबीएस का प्रोविजनल/डिग्री प्रमाण पत्र
- इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
- एमसीआई द्वारा जारी किया गया स्थायी/प्रोविजनल पंजीकरण प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी/जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- एक वैध फोटो-पहचान प्रमाण (पैन/आधार/मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
- एससी/एसटी/ओबीसी/ओपीएच प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
NEET PG Counselling 2024: शेड्यूल ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, PG Medical सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां NEET PG Counselling 2024 Schedule लिंक दिखेगा।
- उस पर क्लिक करके शेड्यूल में जरूरी तिथियां देखें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- JEE Main 2025: जेईई मेन मानदंड में बदलाव की अटकलें; 75% क्राइटेरिया को लेकर संशय में अभ्यर्थी, जानें डिटेल
- Law Entrance Tests 2025: क्लैट, आईलेट, स्लैट प्रवेश परीक्षाओं में क्या है अंतर? जानें पात्रता मानदंड
- CAT 2024: कौन से एमबीए कॉलेज देते हैं करोड़ों का प्लेसमेंट? जानें प्रवेश मानदंड और पिछले साल की कट-ऑफ
- NVS Admission: नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है दाखिला? पात्रता, शुल्क, आरक्षण सहित अन्य विवरण जानें
- AIBE 19 Exam Date 2024: एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर को; जानें महत्वपूर्ण टिप्स, टॉपिक, विषयवार वेटेज, सिलेबस
- कनाडा में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों को वहां जाने के बारे में सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए: राजनयिक वर्मा
- UPSC Exam 2024: यूपीएससी एग्जाम क्या है? आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस में अंतर जानें
- CUET 2025: सीयूईटी पंजीकरण नोटिफिकेशन पर लेटेस्ट अपडेट, जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न; आवेदन शुल्क, सिलेबस