Abhay Pratap Singh | March 9, 2026 | 07:48 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की विंडो 11 मार्च की रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से 11 मार्च को रात 9:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की विंडो उसी दिन रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इससे पहले, नीट यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 8 मार्च थी। एनटीए द्वारा प्रत्येक वर्ष नीट यूजी का आयोजन स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “नीट यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 11 मार्च, 2026 (रात 09.00 बजे) तक बढ़ा दी गई है। फीस रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है। इसके बाद कोई और अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।”
एनटीए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए नीट 2026 परीक्षा 3 मई को ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा, जो परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
कैंडिडेट्स को बढ़ाई गई तिथि और समय के भीतर फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: