Trusted Source Image

School Closed: ठंड के कारण नोएडा में 8वीं कक्षा तक के स्कूल 15 जनवरी तक रहेंगे बंद, बीएसए ने चेतावनी जारी की

Press Trust of India | January 12, 2026 | 08:55 AM IST | 1 min read

दिल्ली शिक्षा विभाग ने भी शीत लहर के मद्देनजर 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का आदेश दिया है।

नोएडा और दिल्ली में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नोएडा और दिल्ली में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नोएडा: घने कोहरे और भीषण ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) राहुल पवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन के तहत लिया गया है।

यह आदेश जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (आईसीएसई), आईबी, उत्तर प्रदेश बोर्ड तथा अन्य बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

नौ जनवरी को जारी आदेश में कहा गया कि सभी संस्थान इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन कर स्कूल खोलने पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also readUP School News: वाराणसी के स्कूलों में तमिल भाषा की नियमित कक्षाएं चलाने की तैयारी, प्राचार्य ने दी जानकारी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) के अनुसार, स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक है। हालांकि, कई अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि सरकार के आदेश के बावजूद कुछ निजी स्कूल फिर से खुल गए हैं।

सोशल मीडिया पर अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कुछ निजी स्कूलों ने अत्यधिक ठंड और घने कोहरे के मौसम में छात्रों के स्वास्थ्य को खतरे में डालते हुए फिर से खोल दिए। शिक्षा विभाग का आदेश निजी स्कूलों पर क्यों नहीं लागू हो?

हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान ने राज्य में भीषण ठंड के कारण सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]