Saurabh Pandey | March 10, 2026 | 02:02 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट 2025 आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना रोल नंबर, नाम और रैंक देखने के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 958 उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के लिए क्वालीफाई किया है।
इन सफल हुए 958 उम्मीदवारों में से 317 सामान्य वर्ग से, 104 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से, 306 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से और 73 अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से हैं। आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम में अगस्त में आयोजित लिखित परीक्षा और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित इंटरव्यू के अंक शामिल हैं।
यूपीएससी ने अब सभी चयनित उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स भी जारी कर दिए हैं, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां टॉप 20 कैंडिडेट्स के कुल अंक दिए जा रहे हैं।
अनुक्रमांक | उम्मीदवार का नाम | लिखित परीक्षा के कुल अंक | पीटी के अंक | कुल अंक |
1131589 | अनुज अग्निहोत्री | 867 | 204 | 1071 |
4000040 | राजेश्वरी सुवे एम | 865 | 202 | 1067 |
3512521 | आकांश ढुल | 864 | 193 | 1057 |
0834732 | राघव झुनझुनवाला | 847 | 195 | 1042 |
0409847 | ईशान भटनागर | 823 | 215 | 1038 |
6410067 | ज़िनिया अरोड़ा | 822 | 215 | 1037 |
0818306 | ए आर राजाह मोहैदीन | 834 | 201 | 1035 |
0843487 | पक्षल सेक्रेटरी | 837 | 198 | 1035 |
0831647 | आस्था जैन | 835 | 198 | 1033 |
1523945 | उज्जवल प्रियंक | 846 | 187 | 1033 |
1512091 | यशस्वी राज वर्धन | 823 | 209 | 1032 |
0840280 | अक्षित भारद्वाज | 841 | 190 | 1031 |
7813999 | अनन्या शर्मा | 822 | 206 | 1028 |
5402316 | सुरभि यादव | 862 | 165 | 1027 |
3507500 | सिमरनदीप कौर | 825 | 201 | 1026 |
0867445 | मोनिका श्रीवास्तव | 819 | 206 | 1025 |
0829589 | चितवन जैन | 850 | 175 | 1025 |
5604518 | श्रुति आर | 825 | 200 | 1025 |
0105602 | निसार दिशांत अमृतलाल | 815 | 209 | 1024 |
6630448 | रवि राज | 823 | 201 | 1024 |
यूपीएससी सीएसई 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त कर टॉपर बने हैं। सेवा और कैडर का आवंटन उम्मीदवार की रैंक, सेवा वरीयता और विभिन्न राज्यों और विभागों में रिक्तियों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, कुल 958 कैंडिडेट्स को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आईएएस), इंडियन फॉरेन सर्विस (आईएफएस), इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस), और अलग-अलग सेंट्रल सर्विस (ग्रुप A और B) में अपॉइंटमेंट के लिए रिकमेंड किया गया है।
Santosh Kumar