AFMS Recruitment 2024: भारतीय सेना में एएफएमएस मेडिकल ऑफिसर के 450 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Abhay Pratap Singh | July 9, 2024 | 11:47 AM IST | 2 mins read
शॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत एमबीबीएस या पीजी डिग्री धारक महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर (SSC-MO) के 450 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। एएफएसएस भर्ती 2024 के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू की जाएगी।
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा भर्ती के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2024 तय की गई है। एएफएमएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस या पीजी की डिग्री होनी चाहिए। एमबीबीएस डिग्री धारक की अधिकतम उम्र 30 वर्ष और पीजी डिग्री होल्डर्स की अधिकतम उम्र 35 साल हो। आवेदकों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 से की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल रिक्त पदों में से 338 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों और 112 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। एएफएमएस एसएससी-एमओ भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ऑर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेज भर्ती 2024 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 85,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। शॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
Short Service Commission Medical Officer Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके 16 जुलाई से एएफएमएस आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.amcsscentry.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘एसएससी-मेडिकल ऑफिसर भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट ‘ऑनलाइन आवेदन करें' विकल्प पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी