AIBE 20 Registration 2025: एआईबीई 20 रजिस्ट्रेशन allindiabarexamination.com पर शुरू, अंतिम तिथि 28 अक्टूबर
Abhay Pratap Singh | September 29, 2025 | 08:18 AM IST | 2 mins read
एआईबीई 2025 में उत्तीर्ण अंक सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत है, जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणियों के लिए 40% है।
In this ebook, we look at key aspects of the exam, like eligibility criteria, pattern, application process, and qualifying marks.
Download Nowनई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 29 सितंबर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 20 (AIBE 20) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक एआईबीई 20 एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक के पास तीन वर्षीय या पांच वर्षीय एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। बिना किसी बैकलॉग के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी एआईबीई 20 में शामिल होने के पात्र हैं। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,560 रुपए है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,560 रुपए निर्धारित की गई है।
एआईबीई 20 नोटिफिकेशन के अनुसार, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर तक अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार करने की अनुमति होगी। एडमिट कार्ड 15 नवंबर को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। एआईबीई 20 परीक्षा 30 नवंबर को देश भर के निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
अखिल भारतीय बार परीक्षा 20 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। एआईबीई 20 परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, ऊर्दू सहित 11 भाषाओं में कराई जाएगी।
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए एआईबीई 2025 उत्तीर्ण अंक 45 प्रतिशत है, जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यह केवल 40 प्रतिशत है। अधिक जानकारी के लिए एआईबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIBE Exam 2025 Registration: आवेदन प्रक्रिया
एआईबीई एग्जाम 2025 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:
- एआईबीई की वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Registration link AIBE XX’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ उम्मीदवार पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी