Santosh Kumar | May 22, 2025 | 11:00 PM IST | 15 mins read
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।

Sainik School Result 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कक्षा 6 और 9 के छात्रों के नतीजे आज यानी 22 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जारी किए गए। इससे पहले, एनटीए द्वारा सैनिक स्कूल 2025 फाइनल आंसर की 20 मई 2025 को प्रकाशित की गई।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम में लाखों छात्र भाग लेते हैं। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा भारत के विभिन्न सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। छात्र सैनिक स्कूल फाइनल आंसर की की मदद से अपने अंको की गणना कर सकते हैं।
एआईएसएसईई 2025 परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। इसके बाद 5 मई को सैनिक स्कूल 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी की गई, जिस पर उम्मीदवारों को 7 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया।
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एआईएसएसईई सैनिक स्कूल रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकता है, या aisse@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकता है।