आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूलों के साथ स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश कल होंगे जारी, विज्ञान भवन में कार्यक्रम
Santosh Kumar | September 2, 2025 | 02:42 PM IST | 1 min read
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी कल दोपहर 3 बजे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
नई दिल्ली: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर, आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूलों के साथ स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश 3 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में जारी किए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोपहर 3 बजे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दृष्टिकोण पर आधारित है, जो प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने पर केंद्रित है।
एनईपी 2020 की 5+3+3+4 शिक्षा प्रणाली के अनुरूप, यह पहल प्रीस्कूल के 3 वर्षों को औपचारिक शिक्षा प्रणाली में एकीकृत करने पर जोर देती है। इसका उद्देश्य बच्चों को आजीवन सीखने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करना है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से कक्षा 1 तक बच्चों का सुचारू रूप से प्रवेश सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, इस योजना का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना भी है।
इस पहल से बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में ही बेहतर शैक्षिक और पोषण संबंधी सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों के बीच तालमेल से बच्चों को एक एकीकृत और समन्वित शैक्षिक वातावरण मिलेगा।
इस पहल से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इससे प्राथमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने वालों की दर में कमी आने की उम्मीद है। यह पहल ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में विशेष रूप से कारगर साबित हो सकता है, जहां संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती है।
अगली खबर
]ट्रांसजेंडर-समावेशी स्कूली पाठ्यपुस्तक संबंधी याचिका पर केंद्र को एससी ने भेजा नोटिस, 8 सप्ताह में मांगा जवाब
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु और कर्नाटक में की गई पाठ्यपुस्तक समीक्षाओं में कथित तौर पर प्रणालीगत चूकें सामने आईं, जिनमें केरल आंशिक अपवाद था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी