Trusted Source Image

Bihar 12th Board Exam 2025: बीएसईबी ने ठंड के चलते बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए ड्रेस कोड में किया संशोधन

Abhay Pratap Singh | January 30, 2025 | 09:31 AM IST | 2 mins read

बिहार बोर्ड 2025 एग्जाम शेड्यूल अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।

Back

50+ Entrance Exams for 10+2 Students Must Not Miss

Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.

Download EBook
बीएसईबी इंटर एग्जाम 2025 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीएसईबी इंटर एग्जाम 2025 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए ड्रेस कोड गाइडलाइंस में संशोधन किया है। बीएसईबी ने इस संबंध में कक्षा 12 के छात्रों, उनके अभिभावकों और परीक्षा केंद्र अधिकारियों को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें छात्रों को जूते और मोजे पहनने की अनुमति दी गई है।

नोटिस में कहा गया कि, “वर्तमान मौसम की स्थिति और छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए 1 से 5 फरवरी, 2025 के बीच होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए जूते और मोजे पहनकर परीक्षा हाल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 5 फरवरी के बाद फिर से समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

इससे पहले, बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 ड्रेस कोड गाइडलाइंस में छात्रों को परीक्षा कक्ष में जूते और मोजे पहनने से रोक दिया था। बीएसईबी ने हाल ही में बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 देने वाले छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Also readBSEB 12th Admit Card 2025: बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, 1 से 15 फरवरी तक होगा एग्जाम

बीएसईबी ने इंटरमीडिएट अंतिम परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों और स्कूलों प्रमुखों से आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करके वितरित करने का निर्देश दिया।

बिहार बोर्ड 2025 एग्जाम शेड्यूल अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी।

बीएसईबी बोर्ड एग्जाम 2025 गाइडलाइंस के अनुसार, पहली पाली के लिए छात्रों का प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा और परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट सुबह 9 बजे बंद हो जाएगा। वहीं, दूसरी पाली के लिए छात्रों का प्रवेश दोपहर 1 बजे शुरू होगा और मुख्य गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थित में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications