BSEB Bihar Board Admit Card 2026 (Out) LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Santosh Kumar | January 16, 2026 | 10:53 PM IST | 20 mins read
बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड करने की अनुमति नहीं है। विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookBihar Board Admit Card 2026 Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 स्कूल प्राचार्य डाउनलोड करने के बाद हस्ताक्षर व मुहर के साथ छात्रों को वितरित करेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 2 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
इससे पहले, बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक चलेंगी। बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2026 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Bihar Board 10th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम टाइम
पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्र वेबसाइट से बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते; उन्हें ये अपने-अपने स्कूलों से मिलेंगे।
बीएसईबी बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड सिर्फ़ उन एलिजिबल कैंडिडेट्स के लिए वैलिड है जिन्हें सेंट-अप किया गया है और जिन्होंने सेंट-अप/प्रीलिमिनरी परीक्षा पास की है।
जो छात्र प्रमोट नहीं हुए हैं, फेल हो गए हैं, या अनुपस्थित थे, उन्हें परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड में समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9430429722, 0612-2232239 पर संपर्क कर सकते हैं।
Also read Bihar Board 10th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड exam.biharboardonline.org पर जारी
Bihar Board 12th Admit Card 2026: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा तिथि
बिहार बोर्ड क्लास 12वीं डेट शीट 2026 के अनुसार, थ्योरी एग्जाम 2 से 13 फरवरी तक होंगे। बिहार बोर्ड क्लास 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम में 10 से 20 जनवरी तक होंगे।
दिव्यांग उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर राइटर दिया जाएगा। वे अपना राइटर भी ला सकते हैं। इसके लिए उन्हें परीक्षा से एक सप्ताह पहले डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर को सूचित करना होगा। उन्हें हर घंटे 20 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी