Bihar Board 12th Answer Key Live: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आंसर की सभी संकायों के लिए जारी, ऑब्जेक्शन डेट जानें
Saurabh Pandey | March 19, 2026 | 07:44 AM IST | 3 mins read
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विषयवार आपत्तियां उठाई जा सकती हैं। बोर्ड ने इंटरमीडिएट मूल्यांकन संबंधी अपडेट के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के सभी विषयों की ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की ऑनलाइन उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में, कला, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सभी सैद्धांतिक विषयों में उम्मीदवारों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से 50% प्रश्न निर्धारित अंकों के थे। इन सभी विषयों में उम्मीदवारों ने ओएमआर आधारित उत्तर पुस्तिकाओं का उपयोग किया था।
उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तरों के मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार की गई सभी विषयों की प्रश्नोत्तर कुंजी प्राप्त की है, जो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।
BSEB 12th Answer Key 2026: ऑब्जेक्शन विंडो
यदि किसी परीक्षार्थी को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वे बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर जाकर 6 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी