Trusted Source Image

Bihar Board 12th Result Date 2026 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? डेट, टाइम और टॉपर्स जानें

Saurabh Pandey | March 21, 2026 | 06:30 PM IST | 5 mins read

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसके साथ ही रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 28 लाख छात्र शामिल हुए थे। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 28 लाख छात्र शामिल हुए थे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित करने की तैयारी में है। बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए एक साथ जारी किया जाएगा।

बिहार बोर्ड बारहवीं रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट interbiharboard.com पर जाना होगा। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना वैलिड रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट वेबसाइट्स

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट निम्नलिखित आधिकरिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा, जहां से विद्यार्थी इसे देख सकते हैं-

biharboardonline.bihar.gov.in

secondary.biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

bihar board 12th result 2026: पहले इंटर रिजल्ट होगा जारी

बिहार बोर्ड की तरफ से इंटर का रिजल्ट पहले और मैट्रिक का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। इस बात की भी पूरी संभावना है कि एक ही दिन में पहले इंटर और कुछ घंटों बाद मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाए। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

Also read CBSE 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट रीजन में कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिए जारी की मूल्यांकन योजना

bihar board class 12 result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट सेव कर लें।

bihar board 12th exam date 2026: परीक्षा कब हुई थी?

बीएसईबी की तरफ से बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित विद्यालयों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications