Bihar Board Sent UP Exam 2025-26 Live: बिहार बोर्ड सेंटअप कक्षा 12 हिंदी, कक्षा 10 गणित प्रश्न पत्र डाउनलोड
Saurabh Pandey | November 25, 2025 | 11:04 PM IST | 14 mins read
बिहार बोर्ड की 10वीं, 12वीं सेंट परीक्षा में मूल परीक्षा के अनुसार ही प्रश्न पत्र होगा। संस्थान में जिन विद्यार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति होगी, वहीं इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की इंटरमीडिएट और मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा शुरू हो चुकी है। बीएसईबी सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगी।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर तक चलेगी। वहीं मैट्रिक (10वीं) की सेंटअप परीक्षाएं 19 से 22 नवंबर तक चलेगी, जबकि मैट्रिक (10वीं) की प्रैक्टिकल परीक्षा 24 नवंबर को होगी।
बिहार बोर्ड की 10वीं, 12वीं सेंट परीक्षा में मूल परीक्षा के अनुसार ही प्रश्न पत्र होगा। संस्थान में जिन विद्यार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति होगी, वहीं इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
BSEB Exam 2025: शिफ्ट टाइमिंग्स
बिहार बोर्ड सेंटअप परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। शुरुआत के 15 मिनट कूल ऑफ टाइम के तौर पर प्रश्न पत्र को पढ़ने और समझने के लिए दिए जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि मैट्रिक और इंटर दोनों ही कक्षाओं की सेंटअप परीक्षा के लिए दृष्टिबाधित- दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी।
BSEB Exam 2025: सेंटअप परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य
बोर्ड ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2026 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं जारी किया जाएगा।
BSEB Sentup Exam 2025: बीएसईबी सेंटअप रिजल्ट
बोर्ड ने कहा है कि इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा का परिणाम संबंधित संस्थान के प्रधान को 5 दिसंबर तक डीईओ कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का परिणाम 2 दिसंबर की अवधि में जमा करना होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी