Santosh Kumar | March 21, 2025 | 10:47 PM IST | 7 mins read
बिहार बोर्ड फिलहाल टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने में व्यस्त है। बिहार बोर्ड के चेयरमैन तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी करेंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) जल्द ही कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। बीएसईबी इसी महीने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 बीएसईबी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा। बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 27 से 31 मार्च के बीच आ सकता है।
इसके अलावा अध्यक्ष ने बताया कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 10वीं के रिजल्ट की अपेक्षित तिथि 5-7 अप्रैल के बीच है।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 छात्र शामिल हुए। राज्य में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए 6,41,847 लड़कियों और 6,50,466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई।
बिहार बोर्ड फिलहाल टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने में व्यस्त है। बिहार बोर्ड के चेयरमैन तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी करेंगे। इस दौरान वह बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 की भी घोषणा करेंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
Also readBihar Board Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आएगा? जानें डेट, वेबसाइट लिंक, पास परसेंटेज
बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा शेड्यूल 2025 की घोषणा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड द्वारा की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे-