BSCB Assistant Exam 2025: बिहार बीएससीबी असिस्टेंट परीक्षा तिथि biharscb.co.in पर जारी, प्रीलिम्स 31 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 14, 2025 | 12:26 PM IST | 1 min read
बिहार बीएससीबी असिस्टेंट एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA)/ असिस्टेंट (सहायक) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीएससीबी असिस्टेंट प्रीलिम्स 2025 एग्जाम 31 अगस्त को बैंकिग कार्मिक चयन संस्था (IBPS) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
बिहार बीएससीबी असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले उम्मीवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। बीएससीबी असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएससीबी सीएसए असिस्टेंट एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “बिहार राज्य सहकारी बैंक तथा 12 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ सहायक के 257 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 778 दिनांक 20-06-2025 द्वारा जारी विज्ञापन के संबंध में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) दिनांक 31 अगस्त, 2025 को आईबीपीएस के माध्यम से आयोजित की जाएगी।”
बीएससीबी असिस्टेंट भर्ती चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। बीएससीबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन से कुल 100 अंकों के प्रश्न होंगे। बीएससीबी असिस्टेंट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। बिहार बीएससीबी असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए बीएससीबी करियर्स की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BSCB Assistant Admit Card 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीएससीबी असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक पोर्टल biharscb.co.in/career पर जाएं।
- ‘सीएसए/सहायक भर्ती’ टैब पर विजिट करें।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और विवरण भरें।
- बीएससीबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी