Bihar Deled Exam 2025 Live: बिहार डीएलएड एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, प्रश्न पत्र, रिजल्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | August 29, 2025 | 07:55 AM IST | 7 mins read

बिहार डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड www.deledbihar.com पर उपलब्ध है, जिसे कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 26 अगस्त से दो चरणों के लिए बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 शुरू की है। पहले चरण के लिए बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी।

बिहार डीएलएड 2025 प्रवेश परीक्षा पहले चरण के लिए पटना, भोजपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर और पूर्णिया के 19 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरा चरण 14 सितंबर से 27 सितंबर तक संशोधित समय के साथ पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर के 18 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

दूसरे चरण के लिए बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 का समय पहली पाली के लिए दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक और दूसरी पाली केलिए शाम 4:30 से 7:00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र और उसका प्रिंटआउट तथा पासपोर्स साइज फोटो लाना होगा।

Also read Bihar DElEd Admit Card 2025: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड admitcard.deledbihar.in पर जारी, 26 अगस्त एग्जाम डेट

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट admitcard.deledbihar.in पर उपलब्ध है, जिसे कैंडिडेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश जांच सकते हैं।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। बिहार डीएलएड एग्जाम 2025 के लिए रिपोर्टिंग टाइम समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Bihar DElEd Admit Card 2025 Download: डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बिहार डीएलएड की वेबसाइट www.deledbihar.com पर विजिट करें।
  • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]