Bihar ITICAT 2025: बिहार आईटीआईसीएटी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट रद्द, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया स्थगित
Abhay Pratap Singh | August 17, 2025 | 05:27 PM IST | 1 min read
बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जल्द ही आईटीआईसीएटी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 की संशोधित तिथि जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की ओर से बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा 2025 (ITICAT 2025) काउंसलिंग के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है। आईटीआईसीएटी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 की संशोधित तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी।
बीसीईसीईबी ने 17 अगस्त से 19 अगस्त, 2025 तक होने वाले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और प्रवेश कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। बीसीईसीईबी ने आईटीआईसीएटी काउंसलिंग 2025 को स्थगित करने के लिए ‘अपरिहार्य तकनीकी कारणों’ का हवाला दिया है।
आईटीआईसीएटी राउंड 2 काउंसलिंग 2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम जल्द ही बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा। बिहार आईटीआईसीएटी राउंड 2 सीट आवंटन 2025 के लिए एक नई सीट आवंटन सूची भी जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read PM Viksit Bharat Rojgar Yojana: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना क्या है? जानें किसे मिलेगा फायदा
जिन अभ्यर्थियों को बिहार आईटीआईसीएटी प्रवेश काउंसलिंग के दूसरे चरण में अपग्रेडेड सीट आवंटित की गई है, उन्हें पहले चरण में प्राप्त दस्तावेज सत्यापन पर्ची साथ लानी होगी। यदि उनकी सीट अपग्रेड नहीं हुई है और पहले आवंटित सीट बरकरार रखी गई है, तो अभ्यर्थियों को उस सीट पर प्रवेश लेना होगा अन्यथा उसे रिक्तियों की सूची में जोड़ दिया जाएगा।
आईटीआईसीएटी 2025 के लिए बीसीईसीईबी के दिशानिर्देशों के अनुसार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में 75% सीटें संबंधित जिले के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। शेष 25% सीटें राज्य के जिलों के आवेदकों के लिए खुली रहेंगी। महिला आईटीआई में प्रवेश के लिए कोई जिला प्रतिबंध नहीं होगा।
Bihar ITI Admission Documents Verification: सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को संस्थानों में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना होगा:
- कक्षा 10 का प्रवेश पत्र
- मैट्रिक (कक्षा 10) स्कोरकार्ड
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र
- चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट
- निवास प्रमाण पत्र
- बिहार ITICAT परिणाम
- पासपोर्ट साइज की फोटो
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी