Trusted Source Image

Bihar Police Constable 2025 Exam Live: बिहार पुलिस कांस्टेबल एनालिसिस जारी, आंसर की, प्रश्न पत्र, कठिनाई स्तर

Abhay Pratap Singh | July 17, 2025 | 10:55 PM IST | 2 mins read

बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 16 जुलाई की तिथि के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) द्वारा आज यानी 16 जुलाई से 3 अगस्त तक छह चरणों में बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 (Bihar Police Constable Exam 2025) कराई जाएगी। 16 जुलाई के लिए सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा दो घंटे यानी 120 मिनट की अवधि के लिए शुरू कर दी गई है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2025 प्रत्येक परीक्षा दिवस में एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ऑफलाइन मोड (ओएमआर) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:30 बजे है। परीक्षार्थियों को 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या पैन कार्ड) और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों का पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।

Also readCSBC Bihar Police Admit Card 2025: सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 16 जुलाई की परीक्षा के लिए जारी

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 एनालिसिस छात्रों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों के विश्लेषण के आधार पर जारी किया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा समाप्त होने के बाद सीएसबीसी द्वारा आंसर की जारी की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान और समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।

परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, वॉलेट, पर्स या कोई भी लिखित अध्ययन सहायक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें सभी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सीएसबीटी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 19,838 पदों को भरा जाएगा। बिहार कांस्टेबल परीक्षा राज्य के 38 जिला मुख्यालयों पर बनाए गए 627 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications