Santosh Kumar | July 20, 2025 | 04:20 PM IST | 2 mins read
एम्स दिल्ली में एमबीबीएस प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को नीट यूजी में उच्च अंक प्राप्त करने होंगे क्योंकि सीटों की संख्या सीमित है।
Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून 2025 को घोषित हो चुके हैं, और अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा आयोजित राउंड 1 की काउंसलिंग कल यानी 21 जुलाई से शुरू होगी और 28 जुलाई 2025 तक चलेगी। यह काउंसलिंग प्रक्रिया उन लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो भारत के शीर्ष मेडिकल संस्थानों, विशेष रूप से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में प्रवेश की उम्मीद कर रहे हैं।
NEET 2024: College Predictor | Cutoff (OBC, SC, ST & General Category)
NEET 2024 Admission Guidance: Personalised | Study Abroad
NEET 2025: Syllabus | Most Scoring concepts | NEET PYQ's (2015-24)
भारत का सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान, एम्स दिल्ली, हर साल नीट टॉपर्स की पहली पसंद होता है। इस लेख में, हम नीट यूजी 2025 के लिए एम्स दिल्ली की अपेक्षित श्रेणीवार कटऑफ और पिछले वर्षों के रुझानों पर चर्चा करेंगे।
एम्स दिल्ली में एमबीबीएस प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को नीट यूजी में उच्च अंक प्राप्त करने होंगे क्योंकि सीटों की संख्या सीमित है। ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक नीट 2025 काउंसलिंग पूरी होने के बाद उपलब्ध होंगी।
आमतौर पर, एम्स दिल्ली में प्रवेश के लिए 710 या उससे अधिक अंक आवश्यक होते हैं। आवश्यक अंक छात्र की श्रेणी पर भी निर्भर करते हैं क्योंकि आरक्षित वर्ग के लिए, एम्स दिल्ली में प्रवेश के लिए 700 या उससे अधिक अंक आवश्यक हैं।
उम्मीदवार पिछले वर्ष की कटऑफ से एम्स दिल्ली के लिए नीट 2025 में आवश्यक अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। एम्स दिल्ली में 132 एमबीबीएस सीटें हैं, जिनमें से 55 सीटें सामान्य वर्ग के लिए और 18 सीटें एससी के लिए हैं।
जबकि एसटी के लिए 9, ओबीसी के लिए 32, ईडब्ल्यूएस के लिए 11 और विदेशी नागरिकों के लिए 7 सीटें हैं। एनटीए द्वारा जारी नीट परिणाम के आंकड़ों और एम्स दिल्ली में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या के आधार पर, अपेक्षित अंक इस प्रकार हैं -
| वर्ग | कुल सीट | अपेक्षित अंक | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|---|---|
सामान्य | 55 | 716-720 | 1 | 55 |
ओबीसी | 32 | 716-720 | 57 | 177 |
एससी | 18 | 705-720 | 69 | 542 |
एसटी | 9 | 715-702 | 167 | 1201 |
ईडबल्यूएस | 11 | 715-720 | 1 | 108 |
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एम्स दिल्ली के लिए एमबीबीएस कटऑफ का श्रेणीवार विवरण देख सकते हैं-
| श्रेणी | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|
सामान्य | 1.01 | 47 |
ओबीसी | 48 | 186 |
ईडब्ल्यूएस | 70 | 214 |
एससी | 69 | 647 |
एसटी | 219 | 1150 |
डिस्क्लेमर: उपरोक्त डेटा नीट 2024 रिजल्ट आंकड़ों, नीट 2024 अंक बनाम रैंक डेटा और उन कारकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो एम्स दिल्ली के लिए आवश्यक अंकों को प्रभावित कर सकते हैं।
यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्रदान करेगी। इसके बाद, नीट पीजी 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर उपलब्ध होगा।
Santosh Kumar