Trusted Source Image

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? 10वीं,12वीं की कॉपियों का मूल्याकंन पूरा

Saurabh Pandey | April 8, 2026 | 06:26 PM IST | 8 mins read

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट 2026 जारी कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट 2026 जारी कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन अब पूरा हो चुका है, जिसमें करीब 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।

यूपी बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्याकंन पूरा होने के बाद अब यूपीएमएसपी 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट्स को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुटा है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब डेटा प्रोसेसिंग और मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है, जिससे रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 50 लाख छात्र शामिल हुए थे।

साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह

इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एक सूचना भी जारी की है और छात्रों और उनके अभिभावकों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। दरअसल, बोर्ड का कहना है कि साइबर ठग फोन कॉल या ऑनलाइन मैसेजेस के जरिए छात्रों को उनके अंक बढ़वाने का वादा कर सकते हैं।

बोर्ड ने ऐसी ही गतिविधियों के खिलाफ चेतावनी जारी की है और छात्रों से अनुरोध किया है कि वो अज्ञात या संदिग्ध स्रोतों से आने वाले कॉल, ईमेल या मैसेज का जवाब न दें।

Also read HBSE Board Exam 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं द्वितीय परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू, आवेदन शुल्क जानें

UP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर सबमिट करें।
  4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड 12वीं की डेट शीट 2026 जारी कर दी है। जो छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो पाए थे या अनुपस्थित थे, उन्हें परीक्षा देने का एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। ऐसे छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 अप्रैल और 10 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications