Trusted Source Image

MP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी? जानें अपेक्षित तिथि, लेटेस्ट अपडेट, लिंक

Santosh Kumar | April 8, 2026 | 06:14 PM IST | 5 mins read

रिजल्ट जारी होने के बाद, प्रोविजनल एमपी बोर्ड मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगी, जबकि मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों से मिलेगी।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MPBSE MP Board Result 2026 Live Updates: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (एमपीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ये परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गई, जिनमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, और बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करने वाला है।

एमपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं 2026 रिजल्ट 15 अप्रैल तक, या अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में भी जारी हो सकते हैं।

बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है; हालांकि, रिपोर्टों से पता चलता है कि मूल्यांकन प्रक्रिया अब पूरी होने के करीब है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए, रिजल्ट 2025 में मई की शुरुआत में जारी किए गए।

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Exam Results' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

Also readMP Board Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स, लिंक

MPBSE MP Board Results 2026: एमपीबीएसई रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

इस बार, बोर्ड तय समय से पहले नतीजे जारी करने की कोशिश कर रहा है, ताकि छात्रों का आने वाला शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो। इंटरनल मार्क्स की एंट्री और क्रॉस-वेरिफिकेशन जैसे काम भी अपने आखिरी चरण में हैं।

छात्र अपने नतीजे इन ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने-अपने स्कूलों से ले सकेंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 रिजल्ट की घोषणा के बाद री-इवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications