Urdu Prayer Controversy: बिहार के एक स्कूल में उर्दू प्रार्थना विवाद के बाद प्राचार्य और शिक्षक का हुआ तबादला
Press Trust of India | March 13, 2025 | 10:37 PM IST | 1 min read
सरकारी स्कूल की महिला प्राचार्य और शिक्षक को जिले में प्रतिनियुक्ति पर दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया और दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नई दिल्ली: बिहार के गया जिले के एक सरकारी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराए जाने को लेकर विवाद के बाद राज्य शिक्षा विभाग ने विद्यालय की प्राचार्य और एक शिक्षक का तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार (13 मार्च) को यह जानकारी दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी (गया) ओम प्रकाश ने आंती थाना अंतर्गत जमालपुर इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल की महिला प्राचार्य और शिक्षक अजय प्रसाद को जिले में प्रतिनियुक्ति पर दूसरे स्कूल में स्थानांतरित कर दिया और दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है।
यह मामला जमालपुर इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में उर्दू में प्रार्थना कराए जाने से जुड़ा है। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक अजय प्रसाद पर आरोप है कि उसने प्राचार्य की इच्छा के खिलाफ उर्दू प्रार्थना का वीडियो बनाया। प्राचार्य और शिक्षक दोनों ही अलग-अलग समुदायों से हैं।
उन्होंने बताया कि प्रसाद द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 8 मार्च को लोगों का एक समूह उनके पास आया और उक्त वीडियो की मांग की तथा वीडियो बनाने के लिए उन पर कथित रूप से हमला किया। शिक्षक ने बाद में स्थानीय थाने में उन 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने कथित रूप से उन पर हमला किया।
प्राचार्य और शिक्षक दोनों ने स्थानीय थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गया के जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मामले की जांच विभाग द्वारा की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने बताया कि दोनों को अन्य विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच