BPSC 70th Answer Key 2024: बीपीएससी 70वीं परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, bpsc.bihar.gov.in पर करें चेक
Santosh Kumar | January 17, 2025 | 10:01 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी आंसर-की के लिए आयोग ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज यानी 17 जनवरी को बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के जरिए बीपीएससी 70वीं फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने बीपीएससी फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है।
बीपीएससी ने 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा 13 दिसंबर को राज्य के 911 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। वहीं, बापू परीक्षा परिसर केंद्र की पुनर्परीक्षा आयोग ने 4 जनवरी को 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।
BPSC 70th Final Answer Key: दोनों परीक्षा तिथि की आंसर-की जारी
आयोग ने बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 के दोनों प्रश्नपत्रों की फाइनल आंसर-की जारी की है। बीपीएससी आंसर-की के लिए आयोग ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को 16 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था।
विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निराकरण करने के बाद बीपीएससी अंतिम आंसर-की जारी की गई है। अभ्यर्थी जारी उत्तर कुंजी की सहायता से परीक्षा में अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
BPSC Answer Key 2024: बीपीएससी आंसर-की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीपीएससी 70वीं परीक्षा की फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- 'बीपीएससी 70वीं फाइनल आंसर-की 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- विषयवार उत्तर कुंजी वाली PDF पर रीडायरेक्ट करेगा।
- बीपीएससी 70 आंसर-की 2024 पोर्टल से डाउनलोड करें।
बिहार 70वीं सीसीई परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और कुप्रबंधन के आरोप लगे हैं। बीपीएससी परीक्षा के बारे में, उम्मीदवारों ने दावा किया कि प्रश्नपत्र लीक हो गए थे, और कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें प्रश्नपत्र मिले ही नहीं।
पटना उच्च न्यायालय ने 16 जनवरी को राज्य सरकार और बीपीएससी को परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर 30 जनवरी तक जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की सुनवाई 31 जनवरी को होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी