BSEB Free JEE, NEET Coaching: बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में जेईई-नीट की फ्री कोचिंग शुरू

Saurabh Pandey | August 19, 2026 | 07:44 AM IST | 2 mins read

इन स्कूलों में जेईई और नीट के सिलेबस के हिसाब से एक्सपर्ट टीचरों द्वारा तैयार किए गए विषय-वार वीडियो छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये वीडियो स्कूलों में लगे स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बोर्ड के ज़रिए दिखाए जा रहे हैं।

शिक्षकों को छात्रों द्वारा दी गई रेटिंग के आधार पर पेमेंट भी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक फ्रीपिक)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त जेईई और नीट कोचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस बार यह मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम राज्य के 155 चयनित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में चलाया जा रहा है। यह पहल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के बाद शुरू की गई है।

इस कोचिंग कार्यक्रम के साथ-साथ बोर्ड ने राज्य के 700 मॉडल स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को ‘विद्या साथी’ नाम के एक इंटरैक्टिव लर्निंग ऐप से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इस ऐप के माध्यम से छात्र विषय से जुड़े कॉन्सेप्ट समझने और अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए दिन में किसी भी समय शिक्षकों से संपर्क कर सकेंगे। यह सेवा छात्रों को पूरी तरह से मुफ्त प्रदान की जाएगी।

बिहार बोर्ड ने यह भी बताया कि पटना के दो स्कूलों में जेईई और नीट की रेजिडेंशियल कोचिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इन स्कूलों में पटना कॉलेजिएट स्कूल, दरियापुर और बांकीपुर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, गोलघर शामिल हैं।

बीएसईबी का दावा है कि 2024-26 एकेडमिक सेशन से नौ डिविजनल हेडक्वार्टर - पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, पूर्णिया, सहरसा, मुंगेर और भागलपुर में एक फ्री, नॉन-रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम भी चल रहा है।

‘विद्या साथी’ ऐप से जुड़ने की सुविधा

बिहार बोर्ड ने 700 मॉडल स्कूलों में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ‘विद्या साथी’ ऐप से जुड़ने के लिए अकाउंट बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इन स्कूलों में जेईई और नीट के सिलेबस के हिसाब से एक्सपर्ट टीचरों द्वारा तैयार किए गए विषय-वार वीडियो छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये वीडियो स्कूलों में लगे स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बोर्ड के जरिए दिखाए जा रहे हैं। बिहार बोर्ड भविष्य में सभी 145 स्कूलों में लाइव क्लास की सुविधा देने के लिए अपने हेडक्वार्टर में एक मॉडर्न स्टूडियो बनाने की भी योजना बना रहा है।

Also read BSEB 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका, 22 अगस्त तक करें आवेदन

विद्या साथी ऐप की खासियत

छात्रों को इस प्लेटफॉर्म के जरिए अलग-अलग विषयों के लिए पीडीएफ-आधारित स्टडी मटीरियल भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल वे नोट्स बनाने के लिए कर सकते हैं। इस ऐप की एक खासियत यह है कि जब कोई छात्र सवाल पूछता है, तो वह टीचर को वीडियो के जरिए देख पाएगा, जबकि टीचर छात्र को नहीं देख पाएगा। टीचरों को छात्रों द्वारा दी गई रेटिंग के आधार पर पेमेंट भी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

hindi dfghjkjhgfd

Nikita Shaw | Oct 23, 2026 | 1 min read

gerofrkjw

Charu | Oct 23, 2026 | 1 min read