BSEB Sakshamta Pariksha: बिहार सक्षमता परीक्षा चरण 3 अपरिहार्य कारणों से की गई स्थगित, नई तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | May 8, 2025 | 10:58 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा तृतीय कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने चरण 3 के लिए बिहार सक्षमता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया है। अब, सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन मई 2025 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इससे पहले, बिहार सक्षमता तृतीय परीक्षा 10 मई, 2025 को आयोजित होने वाली थी।
बिहार सक्षमता परीक्षा तृतीय के लिए 30,221 नियोजित शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 3 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में ढाई घंटे यानी 150 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी। सक्षमता परीक्षा 3 कक्षा 1-5, कक्षा 6-8, कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 स्तर के शिक्षक भाग लेंगे।
नोटिस के अनुसार, “बिहार विद्यालय विशिष्ट नियमावली, 2023 के नियम-4 के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा, तृतीय में शामिल होने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों एवं सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य कारणवश यह परीक्षा 10 मई, 2025 को आयोजित नहीं की जाएगी।”
बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस बताया कि, “सक्षमता परीक्षा तृतीय का आयोजन मई 2025 के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। परीक्षा से संबंधित सूचना परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले जारी कर दी जाएगी।” बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 3 नोटिस की जांच कैंडिडेट बीएसईबी के एक्स हैंडल @officialbseb पर जाकर कर सकते हैं।
सक्षमता परीक्षा पास होने के लिए कैटेगरी-वाइज न्यूनतम उत्तीर्ण अंक अलग-अलग है। सामान्य (GEN) कोटि का उत्तीर्णांक 40 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग (OBC) का उत्तीर्णांक 36.5 प्रतिशत है। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
बिहार सक्षमता परीक्षा क्या है?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बीएसईबी सक्षमता परीक्षा बिहार राज्य के नियोजित शिक्षकों की शिक्षण योग्यता और प्रशिक्षण क्षमता की जांच करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए है, जिन्हें बिना किसी औपचारिक शिक्षक प्रशिक्षण (B.Ed. या D.El.Ed.) के नियुक्त किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी