Saurabh Pandey | December 4, 2024 | 10:22 AM IST | 8 mins read
कैट परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को लगभग 170 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह तीन स्लॉट में आयोजित की गई थी।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBook
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता आज यानी 3 दिसंबर को कैट आंसर की, रिस्पॉन्स शीट 2024 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर जाकर कैट आंसर की 2024 पीडीएफ चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
कैट आंसर की 2024 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। कैट आपत्ति विंडो 3 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजे खुलेगी और 5 दिसंबर 2024 को रात 11.55 बजे बंद हो जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार कैट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे यदि अनंतिम उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, तो इसे चुनौती दे सकते हैं। ऐसा करने के लिए, उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके कैट वेबसाइट पर आपत्ति प्रबंधन लिंक पर जाना होगा।
कैट फाइनल रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिसके जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है। कैट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) में प्रतिष्ठित कार्यक्रमों के लिए पात्र बन जाएंगे।