CAT 2025 Registration (Started) Live: कैट रजिस्ट्रेशन शुरू @iimcat.ac.in, आवेदन डायरेक्ट लिंक, फीस, एग्जाम डेट

Santosh Kumar | August 5, 2025 | 07:40 AM IST | 13 mins read

आईआईएम कैट 2025 आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1300 रुपये है।

CAT 2024 Most Scoring Concepts- VARC, DILR & QUANT

Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.

Download EBook
कैट 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो गई है और 13 सितंबर, 2025 तक चलेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

CAT 2025 Registration Live Updates: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कैट 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 1 अगस्त को ओपन कर दी गई है, जो 13 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को 3 सत्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में एमबीएस और प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है।

आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन 2025 प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आईआईएम कैट 2025 आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1300 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैट 2025 परीक्षा पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहने की उम्मीद है, जिसमें 3 खंड होंगे: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर), और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (क्यूए)।

CAT 2025 Admit Card Date: कैट एडमिट कार्ड डेट

आईआईएम कैट 2025 परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी, जिसमें प्रत्येक खंड के लिए 40 मिनट आवंटित होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक होंगे, जबकि एमसीक्यू में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगा।

गैर-एमसीक्यू प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी। कैट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कैट 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 नवंबर, 2025 को ऑनलाइन डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Also read CAT 2025 Registration: कैट रजिस्ट्रेशन 2025 विंडो iimcat.ac.in पर ओपन, 13 सितंबर तक करें आवेदन, जानें एग्जाम डेट

CAT 2025 Registration: कैट एग्जाम 170 शहरों में

अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, पासपोर्ट, पैन कार्ड) लाना अनिवार्य होगा।

कैट 2025 परीक्षा लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवार अपने आवेदन में अधिकतम 5 पसंदीदा परीक्षा शहर चुन सकते हैं। परीक्षा केंद्र का आवंटन वरीयता और उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]