Saurabh Pandey | December 16, 2024 | 10:08 PM IST | 7 mins read
कैट रिजल्ट 2024 के साथ, कैट मेरिट सूची 2024 भी घोषित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची चेक कर सकेंगे।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBook
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएम कलकत्ता) द्वारा जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2024 के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कैट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से अपना कैट रिजल्ट 2024 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
एमबीए प्रवेश के लिए कैट परीक्षा रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। कैट 2024 परीक्षा तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी।
पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और अंतिम पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की गई। कैट 2024 प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष 89% उपस्थिति देखी गई, जिसमें पंजीकृत 3.29 लाख में से 2.93 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
आईआईएम कलकत्ता ने 3 दिसंबर को कैट 2024 प्रोविजनल आंसर की जारी की और उम्मीदवारों को 5 दिसंबर तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई। उठाई गई आपत्तियों के आधार पर, संस्थान कैट 2024 फाइनल आंसर की जारी करेगा। कैट फाइनल आंसर की 2024 रिल्ट के साथ जारी होने की उम्मीद है।
आईआईएम की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कैट रिजल्ट संभवतः जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होंगे। हालांकि अभी तक किसी भी रिजल्ट डेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Also read CAT 2024: एमबीए में एडमिशन के लिए कैट के अलावा क्या विकल्प हैं? जानें पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं-