CAT Result 2024 Live: आईआईएम कैट रिजल्ट iimcat.ac.in पर जल्द होगा जारी, पर्सेंटाइल, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | December 16, 2024 | 10:08 PM IST | 7 mins read

कैट रिजल्ट 2024 के साथ, कैट मेरिट सूची 2024 भी घोषित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची चेक कर सकेंगे।

CAT 2024 Most Scoring Concepts- VARC, DILR & QUANT

Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.

Download EBook
IIM CAT 2024 परीक्षा 24 नवंबर को देशभर के 389 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएम कलकत्ता) द्वारा जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी कैट 2024 के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार कैट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से अपना कैट रिजल्ट 2024 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

एमबीए प्रवेश के लिए कैट परीक्षा रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। कैट 2024 परीक्षा तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी।

पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और अंतिम पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की गई। कैट 2024 प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष 89% उपस्थिति देखी गई, जिसमें पंजीकृत 3.29 लाख में से 2.93 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

CAT Result 2024: कैट 2024 रिजल्ट डेट

आईआईएम कलकत्ता ने 3 दिसंबर को कैट 2024 प्रोविजनल आंसर की जारी की और उम्मीदवारों को 5 दिसंबर तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई। उठाई गई आपत्तियों के आधार पर, संस्थान कैट 2024 फाइनल आंसर की जारी करेगा। कैट फाइनल आंसर की 2024 रिल्ट के साथ जारी होने की उम्मीद है।

आईआईएम की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कैट रिजल्ट संभवतः जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होंगे। हालांकि अभी तक किसी भी रिजल्ट डेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

Also read CAT 2024: एमबीए में एडमिशन के लिए कैट के अलावा क्या विकल्प हैं? जानें पात्रता मानदंड

CAT Result 2024: कैट 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर जाएं।
  • कैट स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • कैट स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
  • CAT स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ को सेव करें।
  • अब इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]