Trusted Source Image

CAT Result 2025 (Out) Live: कैट रिजल्ट iimcat.ac.in पर जारी; 12 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया

Saurabh Pandey | December 25, 2025 | 06:49 PM IST | 24 mins read

कैट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कैट आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

CAT 2025 College Predictor

Use CAT 2025 College Predictor to check your chances for IIM and top MBA calls based on CAT percentile, profile, work experience and cut-off trends.

Use Now
CAT 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद अगला चरण संस्थानवार चयन प्रक्रिया है।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
CAT 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद अगला चरण संस्थानवार चयन प्रक्रिया है।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का परिणाम 24 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर घोषित कर दिया है। आईआईएम कोझिकोड आज शाम 6:00 बजे कैट 2025 रिजल्ट लिंक सक्रिय करेगा।

इससे पहले संस्थान ने कैट 2025 फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CAT 2025 रिजल्ट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि, स्लॉट, समय, CAT 2025 का स्केल्ड स्कोर, सेक्शन-वार अंक, सेक्शन-वार पर्सेंटाइल, कुल स्कोर और स्कोरकार्ड की वैलिडिटी शामिल होगी।

CAT 2025 परिणाम का इंतजार लगभग 25 लाख उम्मीदवार कर रहे हैं। आईआईएम कोझिकोड ने 30 नवंबर को तीन स्लॉट में CAT 2025 परीक्षा आयोजित की थी, जिसके माध्यम से देश भर के आईआईएम और अन्य विभिन्न मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA और अन्य मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा सकता है।

CAT 2025 की अंतरिम उत्तर कुंजी 4 दिसंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 10 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था।

CAT 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर ‘CAT 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब कैट यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर CAT 2025 स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • अपना कैट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और सेव कर लें।

Also read JEE Advanced 2026 Syllabus: जेईई एडवांस सिलेबस jeeadv.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें; पात्रता जानें

Top B-Schools: कैट स्कोर के आधार पर प्रवेश

  1. आईआईटी, दिल्ली
  2. आईआईटी, बॉम्बे
  3. आईएमटी, गाजियाबाद
  4. आईएमआई, दिल्ली
  5. जेबीआईएमएस, मुंबई
  6. एफएमएस
  7. एमडीआई, गुड़गांव
  8. एसपीजेआईएमआर, मुंबई
  9. एसडीए बोकोनी, मुंबई

CAT 2025 Result: कैट स्कोर vs परसेंटाइल

कई उम्मीदवारों को रॉ स्कोर, स्केल्ड स्कोर और पर्सेंटाइल में अंतर समझने में परेशानी होती है। CAT परीक्षा कई सत्रों में आयोजित की जाती है, इसलिए IIM सभी सत्रों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का उपयोग करते हैं। आपके फाइनल कैट स्कोरकार्ड में स्केल्ड स्कोर और पर्सेंटाइल (कुल + सेक्शन-वार) दोनों शामिल होते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications