Santosh Kumar | May 9, 2025 | 07:23 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in के जरिए भी चेक किया जा सकेगा।

CBSE Board Result 2025 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट डेट की घोषणा कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर की जाएगी। सीबीएसई रिजल्ट 2025 मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। सीबीएसई 10वीं,12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट इस आर्टिकल में देखे जा सकते हैं।
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
हाल ही में सीबीएसई ने छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड जारी किया है। सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in के जरिए चेक किए जा सकेंगे।
वर्ष 2025 के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गईं। सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से गलत सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।
पिछले साल सीबीएसई रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे। सीबीएसई रिजल्ट 2025 को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। बोर्ड ने छात्रों से सही जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने को कहा है।
सीबीएसई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 10 से 15 मई 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।
Also readCBSE Board Class 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? डिजिलॉकर डाउनलोड प्रक्रिया जानें
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद इसकी जांच कर सकेंगे-
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र केवल एक या दो अंकों से पास होने से चूक जाता है, तो सीबीएसई उन्हें ग्रेस मार्क्स देने पर विचार कर सकता है।
इस बीच, बोर्ड ने छात्रों के डिजिलॉकर खाते के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड आधारित एक्टिवेशन जारी किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।
Santosh Kumar