CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम से पहले फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर जारी की एडवाइजरी
Santosh Kumar | February 16, 2026 | 06:26 PM IST | 1 min read
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 कल यानी 17 फरवरी से शुरू होंगे और इसमें क्लास 10 और 12 के 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 2026 के बोर्ड एग्जाम से ठीक पहले फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कल से शुरू होंगे और इसमें क्लास 10 और 12 के 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक, एग्जाम की तारीख में बदलाव, आसान पेपर या दूसरे झूठे दावों के बारे में फैल रही अफवाहों के खिलाफ चेतावनी दी है।
सीबीएसई क्लास 10 और 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने कहा है कि हर साल की तरह, कुछ लोग सोशल मीडिया पर पेपर लीक जैसी झूठी खबरें फैलाकर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं।
CBSE Board Exam 2026: अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
सीबीएसई ने सभी स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्कूलों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं, क्योंकि इससे बेवजह चिंता हो सकती है और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ सकता है।
बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षाएं सुरक्षित और सही तरीके से कराने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। जो कोई भी गलत जानकारी फैलाएगा या परीक्षा की प्रक्रिया में रुकावट डालेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CBSE Board Exam 2026: 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे
सही और ऑफिशियल जानकारी के लिए, केवल सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं या संबंधित रीजनल ऑफिस से संपर्क करें। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों विवरण इस प्रकार है-
|
विवरण |
कक्षा 10 |
कक्षा 12 |
|---|---|---|
|
कुल उम्मीदवार |
25,08,319 |
18,59,551 |
|
कुल विषय |
83 |
120 |
|
कुल परीक्षा केंद्र |
8,075 |
7,574 |
|
पुरुष |
14,08,546 |
10,27,552 |
|
महिला |
10,99,773 |
8,31,999 |
Quick Watch
]अगली खबर
]Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10 एग्जाम कल से शुरू, जानें टाइमिंग, गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
बिहार बोर्ड परीक्षा राज्य भर की विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। बिहार बोर्ड एग्जाम के दौरान छात्रों को गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी