CBSE Board Result 2025 (Out) Live: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, उत्तीर्ण अंक

Santosh Kumar | August 2, 2025 | 06:58 PM IST | 5 mins read

सीबीएसई बोर्ड 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा।

50+ Entrance Exams for 10+2 Students Must Not Miss

Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.

Download EBook
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

CBSE Supplementary Result 2025 Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के माध्यम से अपना सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, कक्षा 10 के छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। कक्षा 12 के छात्रों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक परीक्षा में अलग-अलग 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

यदि कोई छात्र उत्तीर्णता मानदंडों को 1-2 अंकों से पूरा नहीं करता है, तो उसे सीबीएसई की ग्रेस मार्क्स नीति के अनुसार अतिरिक्त अंक दिए जा सकते हैं। दोनों कक्षाओं के लिए पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से आयोजित की गई थीं।

CBSE Supplementary Result 2025: रिजल्ट लॉगिन विवरण

सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा का उद्देश्य उन छात्रों को एक और मौका देना है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

सीबीएसई कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि, विषयों के नाम, थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड या डिवीजन, पास या फेल जैसी जानकारी शामिल होगी।

Also read CBSE Sample Papers 2025-26: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम cbseacademic.nic.in पर जारी

CBSE Compartment Result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक?

आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
  • सीबीएसई 10वीं-12वीं पूरक परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • छात्र इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें

छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर और अपने स्कूल द्वारा साझा किए गए छह अंकों के एक्सेस कोड का उपयोग करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]