CG MSc Nursing Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आखिरी तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 3, 2026 | 05:58 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीजी एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (MSCN26) के लिए 3 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 मार्च (शाम 5 बजे) तक सीजी एमएससीएन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग/ बीएससी ऑनर्स नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए सीजी एमएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है।
सीजी एमएससीए रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और आरक्षित कैंडिडेट को 100 रुपये फीस देनी होगी। एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन विंडो बंद होने के बाद 28 मार्च से 30 मार्च तक आवेदकों को सुधार का मौका दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 14 मई, 2026 निर्धारित है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 4 मई को जारी कर दिया जाएगा। एमएससी नर्सिंग एडमिशन के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक बिलासपुर और रायपुर में कराई जाएगी।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
Chhattisgarh MSc Nursing Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छत्तीसगढ़ एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, MSCN26 पर जाएं और ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]IAF Agniveervayu Intake 01/2027: आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पुनः आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 10 मार्च
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु सिलेक्शन टेस्ट 2026 के लिए उम्मीदवारों को इस अवधि के भीतर फॉर्म भरना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी