CLAT 2026 Registration (Started) Live: क्लैट रजिस्ट्रेशन consortiumofnlus.ac.in पर शुरू; फीस, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 2, 2025 | 07:00 PM IST | 7 mins read
क्लैट यूजी 2026 परीक्षा एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए और क्लैट पीजी 2026 परीक्षा एलएलएम कोर्स में एडमिशन के लिए लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) की ओर से आज यानी 1 अगस्त से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 (CLAT 2026) के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योग्य उम्मीदवार कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर क्लैट 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
क्लैट 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 तय की गई है। क्लैट 2026 के लिए आवेदकों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन भारत के 24 राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
CLAT Eligibility Criteria 2026: शैक्षणिक योग्यता
- क्लैट यूजी 2026 - न्यूनतम 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एससी/एससी/दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है।
- क्लैट पीजी 2026 - कम से कम 50% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री या समकक्ष योग्यता वाले कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं। एससी/ एसटी/ दिव्यांगजनों के लिए 45% अंक है।
Also read CLAT 2026 Exam Date: क्लैट परीक्षा तिथि घोषित, consortiumofnlus.ac.in पर 1 अगस्त से करें आवेदन
एनएलयू और भाग लेने वाले लॉ संस्थानों में यूजी और पीजी लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्लैट 2026 परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। क्लैट एग्जाम का समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। क्लैट यूजी परीक्षा एलएलबी और क्लैट पीजी परीक्षा एलएलएम के लिए आयोजित की जाती है।
क्लैट उम्मीदवारों को क्लैट पंजीकरण 2026 के लिए 4,000 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य परीक्षाओं के लिए पंजीकरण शुल्क लगभग 1,000 रुपए और 1,700 रुपए है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CLAT 2026 Registration Last Date: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार क्लैट 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं
- क्लैट पंजीकरण 2026 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी