Santosh Kumar | January 17, 2025 | 07:10 PM IST | 2 mins read
सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
CMAT aspirants can download this eBook and practice questions to boost their score.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से सीमैट 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीमैट 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
उम्मीदवारों को सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।
एनटीए 25 जनवरी 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 आयोजित करेगी। एनटीए सीमैट परीक्षा दो पालियों में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
सीमैट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बता दें कि यह सीमैट 2025 का एडमिट कार्ड नहीं है। प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।
एनटीए ने सूचित किया है कि सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 केवल उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में सूचित करने के लिए जारी की गई एक अग्रिम सूचना है। सीमैट 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम सीमैट 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि किसी अभ्यर्थी को सीमैट 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने या देखने में परेशानी हो रही है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।