CMAT City Intimation Slip 2025: सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप exams.nta.ac.in/CMAT पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | January 17, 2025 | 07:10 PM IST | 2 mins read
सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
CMAT aspirants can download this eBook and practice questions to boost their score.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से सीमैट 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सीमैट 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
उम्मीदवारों को सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।
एनटीए 25 जनवरी 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 आयोजित करेगी। एनटीए सीमैट परीक्षा दो पालियों में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
CMAT Admit Card 2025: सीमैट एडमिट कार्ड जल्द
सीमैट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बता दें कि यह सीमैट 2025 का एडमिट कार्ड नहीं है। प्रवेश पत्र बाद में जारी किया जाएगा।
एनटीए ने सूचित किया है कि सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 केवल उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में सूचित करने के लिए जारी की गई एक अग्रिम सूचना है। सीमैट 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
CMAT City Intimation Slip 2025: सीमैट सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम सीमैट 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
- सीमैट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- सीमैट 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें परीक्षा केंद्र शहर को देखें और डाउनलोड करें।
यदि किसी अभ्यर्थी को सीमैट 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने या देखने में परेशानी हो रही है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी