Trusted Source Image

CTET Answer Key 2026 (Out) Live: सीटेट आंसर की जारी @ctet.nic.in; जानें कब आएगा सीटीईटी का रिजल्ट?

Saurabh Pandey | March 13, 2026 | 10:43 PM IST | 11 mins read

सीबीएसई सीटेट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को अपने आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

Back

How to crack CTET Exam?

Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.

Check Now
सीटीईटी अंतरिम उत्तर कुंजी 2026 को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिंक के साथ जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीटीईटी अंतरिम उत्तर कुंजी 2026 को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिंक के साथ जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा फरवरी 2026 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की अंतरिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। सीटेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करके CTET 2026 की उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट डेट लाइव अपडेट

सीबीएसई सीटेट की अंतरिम उत्तर कुंजी, ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई छवियों और आपत्ति दर्ज करने के लिंक को ऑनलाइन जारी किया गया है। सीटटे उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को अपने दावों के समर्थन में उचित साक्ष्य भी संलग्न करने होंगे।

CBSE CTET 2026 Passing Marks: पासिंग मार्क्स

CTET 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने होंगे। ये क्वालीफाइंग मानदंड पूर्वनिर्धारित हैं और प्रश्नपत्र की कठिनाई या परीक्षार्थियों की कुल संख्या के आधार पर इनमें कोई परिवर्तन नहीं होता है।

  • सामान्य (UR) - 60% (90 अंक)
  • ओबीसी/एससी/एसटी/PwD - 55% (82 अंक)

Also read CTET Result 2026 LIVE: सीटेट आंसर की चैलेंज विंडो एक्टिव, लास्ट डेट 15 मार्च; कब आएगा रिजल्ट? जानें अपडेट्स

CTET 2026: परीक्षा कब हुई थी?

सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की थी। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से कुछ प्रभावित केंद्रों पर पेपर 2 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित नहीं हो सकी। बोर्ड ने बाद में 1 मार्च को बिहार के वैशाली में दो केंद्रों पर पुनः परीक्षा आयोजित की।

सीटेट पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है। दोनों स्तरों के लिए पात्रता चाहने वाले उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications