CTET Answer Key 2026 (Out) Live: सीटेट आंसर की जारी @ctet.nic.in; जानें कब आएगा सीटीईटी का रिजल्ट?
Saurabh Pandey | March 13, 2026 | 10:43 PM IST | 11 mins read
सीबीएसई सीटेट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को अपने आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा फरवरी 2026 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की अंतरिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। सीटेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करके CTET 2026 की उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट डेट लाइव अपडेट
सीबीएसई सीटेट की अंतरिम उत्तर कुंजी, ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई छवियों और आपत्ति दर्ज करने के लिंक को ऑनलाइन जारी किया गया है। सीटटे उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को अपने दावों के समर्थन में उचित साक्ष्य भी संलग्न करने होंगे।
CBSE CTET 2026 Passing Marks: पासिंग मार्क्स
CTET 2026 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने होंगे। ये क्वालीफाइंग मानदंड पूर्वनिर्धारित हैं और प्रश्नपत्र की कठिनाई या परीक्षार्थियों की कुल संख्या के आधार पर इनमें कोई परिवर्तन नहीं होता है।
- सामान्य (UR) - 60% (90 अंक)
- ओबीसी/एससी/एसटी/PwD - 55% (82 अंक)
CTET 2026: परीक्षा कब हुई थी?
सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की थी। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से कुछ प्रभावित केंद्रों पर पेपर 2 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित नहीं हो सकी। बोर्ड ने बाद में 1 मार्च को बिहार के वैशाली में दो केंद्रों पर पुनः परीक्षा आयोजित की।
सीटेट पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है। दोनों स्तरों के लिए पात्रता चाहने वाले उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना होगा।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी