CTET Exam 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, एग्जाम गाइडलाइन और योग्यता अंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 7, 2024 | 10:15 AM IST | 1 min read
सीटेट परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को CTET 2024 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो आईडी ले जाना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now testनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज यानी 7 जुलाई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CTET 2024) का आयोजन किया जा रहा है। सीटेट 2024 परीक्षा दो सत्रों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित होगी। सीटीईटी 2024 एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
सीटेट 2024 पेपर-2 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से किया जा रहा है, जबकि पेपर-1 दोपहर 2:00 बजे से आयोजित होगा। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट तय की गई है। CTET 2024 पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को CTET 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 90 अंक यानी 60% अंक प्राप्त करना होगा। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)/ अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 150 में से 82 अंक यानी 55% अंक हासिल करने की आवश्यकता होगी।
Also read UPSC CMS 2024 Admit Card: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी; परीक्षा 14 जुलाई
CTET 2024 Exam Date: दिशानिर्देश
उम्मीदवार नीचे CTET 2024 परीक्षा दिवस दिशानिर्देश देख सकते हैं:
- उम्मीदवारों को नवीनतम पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो प्रवेश पत्र पर दिए गए स्थान पर चिपकाना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर CTET 2024 एडमिट कार्ड और एक वैध मूल फोटो पहचान प्रमाण ले जाना अनिवार्य है।
- सीटेट परीक्षा केंद्र पर स्टेशनरी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ईयरफोन आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
CTET Syllabus 2024: परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे CTET 2024 परीक्षा समय देख सकते हैं।
| कार्यक्रम |
CTET पेपर 2 का समय |
CTET पेपर 1 का समय |
|---|---|---|
|
परीक्षा तिथि |
7 जुलाई |
7 जुलाई |
|
प्रवेश समय |
7:30 सुबह |
दोपहर 12 बजे |
|
एडमिट कार्ड की जांच |
सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे |
दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक |
|
कंप्यूटर जांच |
सुबह 9:15 बजे |
दोपहर 1:45 |
|
अंतिम प्रवेश समय |
सुबह 9:25 |
दोपहर 1:50 |
|
परीक्षा शुरू |
सुबह 9:30 |
दोपहर 2:00 बजे |
|
परीक्षा समाप्त |
दोपहर 12:00 |
शाम 4:30 |
अगली खबर
]NEET Counselling 2024: सीट मैट्रिक्स के बाद होगी नीट यूजी, पीजी काउंसलिंग, स्वास्थ्य मंत्रालय का स्पष्टीकरण
परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा सीट मैट्रिक्स को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एमसीसी द्वारा नीट यूजी और पीजी के लिए काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी