Abhay Pratap Singh | May 10, 2025 | 07:32 PM IST | 6 mins read
कैंडिडेट को सीयूईटी एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2025 हॉल टिकट 13 से 16 मई तक की परीक्षा के लिए जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से एनटीए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी 7 मई 2025 को एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए दी गई थी।
सीयूईटी यूजी एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। कैंडिडेट को सीयूईटी एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले सीयूईटी एडमिट कार्ड की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। परीक्षा के लिए को इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन हुए हैं।
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून तक प्रतिदिन तीन शिफ्ट में कराई जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी। सीयूईटी (यूजी) – 2025 परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों (राज्य/ डीम्ड/ निजी) में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
CUET UG 2025 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को एनटीए की आधिकारिक exams.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं: