Trusted Source Image

CUET 2025 Live: सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि (13 मई से 3 जून), पीजी रिजल्ट घोषित

Saurabh Pandey | May 7, 2025 | 11:00 PM IST | 9 mins read

CUET 2025 एडवांस सिटी स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

Back

CUET 2024 College Predictor

Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.

Try Now
इस वर्ष, परीक्षा सभी 37 विषयों के लिए पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इस वर्ष, परीक्षा सभी 37 विषयों के लिए पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 की परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 किसी भी समय जारी किया जा सकता है। सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट अनिवार्य दस्तावेज है।

इस वर्ष, परीक्षा सभी 37 विषयों के लिए पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक विषय की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रतिदिन शिफ्टों की संख्या परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग होगी, जिसमें प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट होने की उम्मीद है।

CUET UG 2025: किन-किन भाषाओं में होगी परीक्षा?

CUET-UG 2025 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के विषय शामिल होंगे।

Also read CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी आंसर की exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, ऑब्जेक्शन फीस

CUET UG 2025 Exam Date: डेटशीट डाउनलोड कैसे करें?

  • NTA CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CUET UG 2025 शेड्यूल/डेट-शीट’ पर क्लिक करें।
  • CUET UG डेटशीट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • CUET परीक्षा तिथियां देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications