CUET 2025 Live: सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि (13 मई से 3 जून), पीजी रिजल्ट घोषित
Saurabh Pandey | May 7, 2025 | 11:00 PM IST | 9 mins read
CUET 2025 एडवांस सिटी स्लिप में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
Know your admission chances in CUET Courses based on CUET Score by using CUET College Predictor 2024.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 की परीक्षा 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 किसी भी समय जारी किया जा सकता है। सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट अनिवार्य दस्तावेज है।
इस वर्ष, परीक्षा सभी 37 विषयों के लिए पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक विषय की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रतिदिन शिफ्टों की संख्या परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग होगी, जिसमें प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट होने की उम्मीद है।
CUET UG 2025: किन-किन भाषाओं में होगी परीक्षा?
CUET-UG 2025 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित किया जाएगा इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के विषय शामिल होंगे।
CUET UG 2025 Exam Date: डेटशीट डाउनलोड कैसे करें?
- NTA CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CUET UG 2025 शेड्यूल/डेट-शीट’ पर क्लिक करें।
- CUET UG डेटशीट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- CUET परीक्षा तिथियां देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CUET UG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, जानें एग्जाम डेट, पैटर्न
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से परीक्षा सिटी स्लिप जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा की संभावित तिथि 8 से 1 जून 2025 तय की गई है।
Santosh Kumar | 9 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी